बरेली: 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दरोगा गिरफ्तार


बरेली। खाकी को शर्मसार करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लाखों की धोखाधड़ी जालसाजी के मुकदमे में नाम निकालने के बदले प्रेमनगर थाने के दरोगा ने 5 लाख की रिश्वत मांगी। 50 हजार की पहली किश्त लेकर पहुंचे पीड़ित के साथ विजिलेंस ने दरोगा को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कैंट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

किला थाने में दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का मुकदमा

किला थाने में दो माह पहले धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में नाम निकालने को लेकर पुलिस सांठगांठ कर रही थी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। इसके बाद एसएसपी ने मुकदमे की विवेचना दूसरे थाने में ट्रांसफर कर दी। विवेचना प्रेमनगर थाने के दरोगा राम अवतार कर रहे थे।

दरोगा ने रिश्वत लेने के लिए बुलाया अपने घर

मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा राम अवतार ने मुकदमे से दो नाम निकालने के बदले उन्हें अपने घर नरियावाल पर बुलाया। पांच लाख रुपये रिश्वत देने की रकम तय की गई थी। इसके बाद 50-50 हजार की किस्तों के रूप में रुपए दिए जाएंगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस के एसपी को की थी। जिस पर एसपी विजिलेंस ने ट्रैप करने के लिए टीम तैयार की।

50 हजार की किश्त लेकर जैसे ही पीड़ित पहुंचे। विजिलेंस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जनपद बरेली में एंटी करप्शन टीम की लगातार बड़ी कार्यवाही है इससे पहले एंटी करप्शन टीम बरेली में करीब एक दर्जन मामलों में भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु