बरेली : नाले के निर्माण को लेकर विवाद, सपा के जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला

  • भाजपा प्रधान के बेटों पर लगा हमला करने का आरोप
  • जिला अस्पताल में किया भर्ती

बरेली। नाले के निर्माण को लेकर हुए विवाद में सपा के जिला पंचायत सदस्य पर भाजपा ग्राम प्रधान के बेटों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में जिला पंचायत सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मानक से कम बनाया जा रहा था नाला

घटना थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव गुरसोली की है। यहां के निवासी डॉक्टर ब्रह्म स्वरूप सागर समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि गांव में ग्राम प्रधान रामा देवी (पत्नी स्व. नत्थू लाल) के द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा था।

शुक्रवार शाम वह नाले का निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। नाला 3×3 फीट की जगह 3×2.5 फीट का बनाया जा रहा था। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और निर्माण कार्य को सही तरीके से कराने की बात कही।

कार से कुचलने की भी थी कोशिश, फिर की पिटाई

आरोप है कि इसी बात पर ग्राम प्रधान रामा देवी के इशारे पर उनके बेटे चंद्रपाल, तेजपाल और धर्मवीर तेज रफ्तार कार से मौके पर पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक, अगर वह सड़क पर होता तो आरोपी कार चढ़ा देते।कार से उतरते ही तीनों ने उन पर तमंचे की बट, लाठी और हॉकी से हमला कर दिया। हमले में डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत बहेड़ी सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

DJ की आवाज से भड़का हाथी कांवड़ियों पर किया हमला वडोदरा की सड़कों पर टहला मगरमच्छ, लोगों में हड़कंप दो साल पहले 6 करोड़ का बना पुल हुआ जमींदोज जलभराव बना बच्चों की पढ़ाई में बाधा संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन