बाराबंकी : प्रधान की बेटी की शादी में घुसा नशेड़ी, हर्ष फायरिंग में युवक घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से युवक घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

दरअसल, जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बेनीगंज गांव में ग्राम प्रधान की बेटी की शादी थी। शादी के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान की बेटी के विवाद में नशेड़ी ने हर्ष फायरिंग करते हुए गोली चला दी। इस दौरान गोली लगने से 25 वर्षीय रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि 55 वर्षीय अशोक कुमार नशे में धुत ग्राम प्रधान की बेटी की शादी शामिल हुआ था। इस घटना में आरोपी अशोक कुमार ने 12 बोर की बंदूक से फायरिंग की, जो सीधे रवि के सीने में जाकर लगी। फिलहाल गंभीर हालत में रवि को तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। आरोपी लखनऊ के इंदिरानगर का निवासी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि इस तरह की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि आम नागरिकों की जान के लिए भी खतरा बन रही हैं। पुलिस प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। शादी और अन्य खुशियों के अवसरों पर इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल