बैंकों के बड़े डिफॉल्टरों पर हो कार्यवाही, निजीकरण के खिलाफ उठाई मांग, हड़ताल पर हैं बैंक कर्मचारी

मुरादाबाद। अपनी मांगों को लेकर सिविल लाइंस स्थित इंडियन बैंक मुख्यशाखा पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। बैंक कर्मचारियों ने सरकार की श्रमिक एवं जन विरोधी आर्थिक नीतियों के विरूद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के जिला सचिव एसपी सिंह ने कहा कि केन्द्रीय श्रम संगठनों के आवाहन पर राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल की गई । इस हड़ताल में बैंक एवं बीमा कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर शामिल रहे। कामरेड सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारी अपनी निम्न मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हुए।

  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं बीमा कम्पनीज का निजीकरण रोका जाये।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एवं बीमा कंपनियों को सुदृण बनाया जाये।
  • इंश्योरेंस सैक्टर में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश न कि न किया जाये।
  • सभी सरकारी जनरल इंश्योरेंस कम्पनियों का विलय कर एक बनाया जाये ।
  • सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती की जायें।
  • आउटसोसिंग एवं कॉट्रैक्ट भर्ती बन्द की जायें।
  • नई पेंशन नीति बन्द कर पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाये।
  • बड़े कार्पोरेट श्रृण चूककर्ताओं से बसूली के सख्त कंदम उठाये जायें बैंकों में जमाकार्ताओं से सर्विस चार्ज के नाम पर बसूली रोकी जाये।
  • श्रम कानूनों में बदलाव न किया जाये।
  • ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हमला न किया जाये।

यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड नवनीत कुमार ने अपने संबोधन में बैंक कर्मचारियों का आवाहन किया। कि सरकार की श्रमिक एवं जनविरोधी नीतियों के विरूद्ध लामबन्द होकर इस हड़ताल को कामयाब बनाए

प्रदर्शनकारियों को मुख्य रूप से कामरेड मोहित गोयल, मनोज शर्मा, सोनू शर्मा, तेजपाल सिंह, शनि दिवाक्र, शोभित चौधरी, प्रत्येक सिंह, महसूद कुरैशी, सनी,पुष्पेंद्र, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार आदि ने संबोधित किया। आपुला सजीव भन् पावेज आलम ललित कुमार, काशीनाथ, एसपी सिंह जिला सचिव अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें