
- ब्लाक के सिकंदरपुर में आयोजित हुआ अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम
- कार्यकर्ताओं से अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान
बांदा, तिंदवारी। भाजपा के तत्वाधान में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम में लोगों को वक्फ संशोधन विधेयक की जानकारी दी गई। बताया कि वक्फ बोर्ड और उसकी संपत्तियां इस्लामिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कहा कि यह कानून कमजोर वर्ग और मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाएगा।
विकास खंड क्षेत्र के सिंकदरपुर गांव बुधवार को भाजपा के तत्वाधान में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुस्लिमों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पारित विधेयक वक्फ बोर्ड में मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा। मुस्लिम समाज को न्याय, अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिलेगा। बताया कि वक्फ बोर्ड और उसकी संपत्तियां इस्लामिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
उन्होंने कहा कि यह कानून कमजोर वर्ग और मुस्लिम महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाएगा। वक्फ संशोधन विधेयक विरासत और व्यक्तिगत संपत्तियों के अधिकारों की सुरक्षा करेगा। आरोप लगाया कि विपक्ष का एजेंडा नकारात्मक प्रचार से लोगों को भ्रमित करने का है। जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने कहा कि वक्फ सुधार अधिनियम देश के गरीब, बेसहारा अल्पसंख्यक परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
मंडल प्रभारी देशराज सिंह ने कहा कि अब वक्फ संपत्तियों का मुस्लिम समाज के कल्याण के लिए उपयोग होगा। इन जमीनों पर स्कूल, अस्पताल, खेल के मैदान और बाजार बनाए जाएंगे। इससे मुस्लिम समाज की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में इस अधिनियम के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर आनंद स्वरूप द्विवेदी, कृष्ण कुमार शुक्ला, चंद्रभूषण सिंह पटेल, अलखनारायण मिश्रा, अब्दुल वसी, बुल्लू अली शाह, याकूब खान, नसीमुद्दीन, सज्जाद हाफिज, खालिक, सनाउल, अनवर, अतुल दीक्षित, प्रीतम गुप्ता राजा, आलोक मिश्रा, अभिलाष गुप्ता, पूर्व प्रधान असगर, रामप्रकाश मिश्र समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष साबिर खान और संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी ने किया।
यह भी पढ़े – अभी पिक्चर बाकी है…पूर्व आर्मी चीफ नरवणे के ट्वीट से हिला पाकिस्तान, अगला कदम हो सकता है और भी बड़ा…