Banda : सार्वजनिक जीवन में सादगी व ईमानदारी की मिसाल थे पूर्व प्रधानमंत्री

  • रालोद कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

Banda : राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्हें भारतीय चरित्र व ग्रामीण नैतिकता की बारीक समझ रखने वाला राजनेता बताया। कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि भारतीय किसानों की आवाज, ग्रामीण भारत की राजनीतिक आत्मा और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी की मिसाल थे। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन, नाबार्ड बैंक की स्थापना और चकबंदी कानून जैसे किसान हितैषी कार्य किए।

शहर के मैरिज हाउस में राष्ट्रीय लोकदल बुंदेलखंड अध्यक्ष वीरेंद्र साक्षी की अगुवाई में मंगलवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। किसानों के हित में उनके संघर्षों, विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। बुंदेलखंड अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों की हमेशा चिंता रहती थी। उन्होंने किसानों के लिए अपने कार्यकाल में अनेक लाभकारी योजनाएं चलाईं, जो आज भी किसानों के हित और हक में हैं। वे केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि भारतीय किसानों की आवाज, ग्रामीण भारत की राजनीतिक आत्मा और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी की मिसाल थे। मूल भारतीय चरित्र व ग्रामीण नैतिकता की बारीक समझ रखने वाले पूर्व पीएम की नीतियां अपने समय से आगे की सोच रखने वाली थीं। उनका जीवन किसानों और मेहनतकश वर्ग को हिम्मत देता था।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह समेत भोला सेंगर, अमित गुप्ता, मनीष, फैसल खान, रविंद्र गुप्ता, मोहम्मद याकूब खान, राहुल साहू, जीतू श्रीवास, संदीप तिवारी, एहसान अली, इरफान अली, जहां अली, रिजवान, देश कुमार, हनीफ, नाजिम, अतीक, अभिषेक, छोटू, मोहम्मद रियाज व मोहम्मद ताहिर आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी : सपा की पीडीए पारिवारिक दल का एलायंस, भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें