
बांदा: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष और सांसद के प्रतिनिधि मंडल ने नरैनी क्षेत्र की 6 वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की, जो वर्तमान में जरैली कोठी में रह रहे हैं। उन्होंने बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और समाजवादी पार्टी की ओर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा एवं सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल ने सपा के प्रमुख साथियों के साथ जरैली कोठी पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही इलाज और ऑपरेशन के लिए सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल, अंबेडकर वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुमन दिवाकर, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम गुप्ता, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू, अंकित पटेल, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता, नरैनी विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना सिंह पटेल, रामलाल प्रजापति, मोरध्वज खुराना, शगुफ्ता सिद्दीकी, प्रधान आलोक यादव, सनी पटेल, पूजा प्रजापति, रतनलाल प्रजापति, रमेश चंद्र प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, अशोक पटेल, रामशरण, विवेक यादव, नेतराम वर्मा, शुभम धुरिया, अंकित श्रीवास, छोटू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: कन्नौज: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाई, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
झांसी: मोंठ में बुजुर्ग महिला पर गाय ने किया हमला, हालत नाज़ुक