
- गड़रिया गांव में समाजवादियों ने चलाया जागरूकता अभियान
Banda : समाजवादियों ने तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत गड़रिया गांव में एसआईआर फॉर्म जागरूकता अभियान को गति देने के लिए विशेष बैठक करते हुए ग्रामीणों को फार्म भरने के प्रति जागरूक किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
आगामी राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने और एसआईआर फॉर्म भरवाने को लेकर सपा ने अभियान को तेज कर दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व जसपुरा ब्लाक प्रभारी बृजभूषण यादव की अध्यक्षता में एसआईआर फॉर्म जागरूकता अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म भरने के लिए जागरूक करने और पूरी प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ ही चुनाव में सफलता का आधार बनती है, जिससे समाजवादी पार्टी का एक भी वोट न कट पाए।
सपा नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को समझते हुए एक-एक मतदाता तक पहुंचना चाहिए और उनके एसआईआर फॉर्म भरवाने में मदद करनी चाहिए। उन्होंने इस अभियान को पार्टी की मजबूती और जनसंपर्क दोनों के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर करन सिंह परिहार, विमल सिंह, उदय प्रताप, रमन तिवारी, कमल सिंह, अर्पित सिंह, प्रमोद सिंह, रमन मौर्या, रामजी सिंह, विकास निषाद, सुमित तिवारी, राजकिशोर सिंह पहलवान, बलराम सिंह आदि उपस्थित रहे।










