बांदा : राजेश जिलाध्यक्ष और अफसाना बनी कांग्रेस की शहर अध्यक्ष


भास्कर न्यूज़

बांदा। सत्ता धारी भाजपा के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपने जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के नामों का ऐलान कर दिया है।

पार्टी हाईकमान ने देर शाम सूची जारी करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर जहाँ अपने पुराने सिपहसालर राजेश दीक्षित पर भरोसा जताया है वहीं शहर की कमान मौजूदा शहर अध्यक्ष अफसाना शाह को सौंप दी है। बता दें की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश इसके पहले भी दो बार जिला कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं और पार्टी के बेहद अनुभवी नेता माने जाते हैं।

दीक्षित की धर्मपत्नी आदिशक्ति दीक्षित 2022 विधानसभा चुनाव में जिले की तिंदवारी और इसके बाद नगर पालिका परिषद बांदा से किस्मत आजमा चुकी हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। उधर शहर अध्यक्ष अफसाना ने महिला कांग्रेस से कैरियर की शुरुआत करते हुए कई पदों कई जिम्मेदारी संभाली, इसके बाद बीते साल ही उन्हें शहर अध्यक्ष कई जिम्मेदारी दी गई थी।

ऐसे में देखा जाय तो कांग्रेस ने अपने दोनों सिपहसालारों की नियुक्ति में अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा को तरजीह दी है। श्री दीक्षित और श्रीमती शाह की नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया है और दोनों को शुभकामनायें दी हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें