Banda : हनुमान कथा के आयोजन पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Banda : दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन एवं दिव्य श्रीराधा सखी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री हनुमान कथा का आयोजन कराया जा रहा है। हनुमान कथा की शुरूआत से पूर्व शनिवार को शहर के शिवराज पैलेस से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में तमाम महिला-पुरुष भक्तों ने हिस्सा लिया और ढोल नगाड़ों की थाप पर भक्ति भाव से जमकर नृत्य किया।

शहर के छोटी बाजार स्थित विराज पैलेस में आयोजित श्रीहनुमान कथा के शुभारंभ पर शनिवार को कथास्थल से शोभायात्रा का आगाज हुआ। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं हाथों में कलश लेकर आगे-अागे चल रही थीं। पीतवस्त्र धारण किए महिलाएं शोभायात्रा के दौरान डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर ठुमके भी लगा रही थीं। शोभायात्रा कथा स्थल विराज पैलेस से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गाें का भ्रमण करते हुए वापस कथा स्थल पर ही समाप्त हुई।

दिव्य श्रीराधा सखी मंडल की प्रभारी सुनीता गुप्ता ने बताया कि श्रीहनुमान कथा का आयोन 13 से 17 सितंबर तक दोपहर 3.30 बजे से 6.30 बजे तक होगा। पहले दिन प्रख्यात कथा वाचक प्रखर राष्ट्र चिंतक डा.अनिरुद्ध जी महाराज ने कथा का महात्म्य सुनाया और कथा सुनने मात्र से प्राणी का कल्याण होने की बात कही। शोभायात्रा में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत अनुराधा गुप्ता, अंजू सिंह, सुनीता गुप्ता, शोभा, जागृति वर्मा, गीता, चन्द्रमोहन बेदी, विकास गुप्ता, महेन्द्र सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, लखन राजपूत, शोभना, वन्दना सिंह, शिवकांति आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें