
Banda : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई गईं। हमीरपुर प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के व्यक्तित्व ने देश को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने भारतीय सेना से प्रेरणा लेकर देश सेवा करने का संकल्प लिया।
डीएवी कालेज के नजदीक स्थित मैरिज हाउस में शनिवार को भाजपा के तत्वाधान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ। जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में विदेश नीति और आर्थिक नीति को सुदृढ़ किया। जम्मू-कश्मीर में बीजा को समाप्त कराया और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाई। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त और दृढ़ हुआ।
हमीरपुर प्रभारी व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी के व्यक्तित्व ने देश को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने भारतीय सेना से प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने का संकल्प लिया। वह हमेशा गरीबों के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शक्तिशाली को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए नतमस्तक कर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकरण कबीर, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, इंद्रपाल सिंह, अशोक त्रिपाठी, जीतू, अखिलेश श्रीवास्तव, ममता मिश्रा, विवेकानंद गुप्ता, अजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, संतोष गुप्ता, पंकज रैकवार, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता समेत तमाम शिक्षक, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी की जमानत याचिका का विरोध किया
Ballia : प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार