Banda : नपा चेयरमैन ने नवीन पुस्तकालय भवन निर्माण को किया भूमि पूजन

  • लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होगा भवन
  • डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में संचालित होगा पुस्तकालय

Banda : संकट मोचन मंदिर के नजदीक स्थित ऐतिहासिक नागरी प्रचारक पुस्तकालय के नवीन भवन के निर्माण को नगर पालिका चेयरमैन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। यह नया भवन लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बांदा विकास प्राधिकरण की देखरेख में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया जाएगा। इसे आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाएगा।

नागरी प्रचारक पुस्तकालय के नवीन भवन के निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू ने रविवार को पुस्तकालय के नवीन भवन के निर्माण को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। अध्यक्षता कर रहे एडीएम (नमामि गंगे) मदन मोहन वर्मा ने समाज में पुस्तकों एवं पुस्तकालयों के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि पुस्तकालय ज्ञान के मंदिर होते हैं जो समाज के नैतिक व बौद्धिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ की प्रतियां भेंट कर इसके अध्ययन को प्रेरित किया। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारिकेश यादव ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में पुस्तकों तक सरल पहुंच बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। सचिव रोहन सिन्हा ने सभी का आभार जताते हुए पुस्तकालय के 80 वर्षों से अधिक के गौरवशाली इतिहास और इसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुस्तकालय में लगभग 80,000 बहुउपयोगी ग्रंथ, शोध पत्रिकाएं, शोध सन्दर्भ पुस्तकें एवं दुर्लभ पांडुलिपियों का विशाल संग्रह संरक्षित है, जो एक अनमोल बौद्धिक सम्पदा है। इस अवसर पर ए़डीएम कुमार धर्मेंद्र, जिला अधिवक्ता संघ महासचिव मनोज निगम लाला, राम मिलन सिंह पटेल, राजीव गुप्ता, आदित्य कुमार सिंह, दिनेश कुमार, शांतनु चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी, सभासद राममिलन तिवारी, ज्ञानप्रकाश ज्ञानू, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, रमेशचंद्र द्विवेदी, दिनेश कुमार श्रीवास्तव सहित संस्था कर्मचारी, पाठक समेत तमाम प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें