Banda : कार्यशाला में बताया स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत का मंत्र

  • आगामी स्नातक एमएलसी व पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा
  • घर-घर जाकर स्नातक एमएलसी के लिए वोटर बनाने की दी नसीहत

Banda : सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधान परिषद सदस्य स्नातक क्षेत्र व पंचायत चुनावों को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं को स्नातक एमएलसी के चुनाव में वोट बनाने और चुनाव में जीत दर्ज कराने का मंत्र सिखाया जा रहा है। इसीक्रम में नरैनी ब्लाक सभागार मंे विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर एमएलसी चुनाव के लिए वोटर बनाने की नसीहत दी गई।

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत व शिक्षक स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने बिगुल बजा दिया है। रविवार को नरैनी ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने स्नातक एमएलसी के चुनाव मंे जीत दर्ज कराने के लिए वोटर बनाने को सबसे महत्वपूर्ण बताया। कहा कि इस चुनाव में एक-एक वोट कीमती है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने शक्ति केंद्रों व बूथों मंे अभियान चलाकर स्नातक तक शिक्षा ग्रहण कर चुके लोगों की सूची तैयार कर उन्हें मतदाता के रूप में पंजीकृत करने की जिम्मेदारी उठाएं। स्नातक एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं काे गांव-गांव पहुुंचने और संगठन की जड़ों की गहराई तक मजबूत करने का आह्वान किया।

कहा कि एमएलसी चुनाव में मतदाता बनने के लिए स्नातक होना अनिवार्य है, स्नातक की डिग्री लगाकर मतदाता के रूप पंजीकृत हो सकते हैं। उन्होंने सभी को ज्यादा से ज्यादा स्नातक मतदाता बनाने और भाजपा के पक्ष मेंे मतदान को प्रेरित करने की नसीहत दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने एमएलसी और पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर जीत दर्ज कराना कार्यकर्ताओं की अग्नि परीक्षा की तरह साबित होने वाला है। उन्होंने इस अग्नि परीक्षा में सफल होने के लिए एकजुटता को मूलमंत्र बताया। कार्यशाला में ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भदौरिया, धीरेन्द्र सिंह, उदित नारायण द्विवेदी, अतर्रा मंडल अध्यक्ष ज्ञानप्रताप सिंह, ओरन मंडल अध्यक्ष आशीष अनुरागी, नागेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दीन दयाल द्विवेदी,राकेश दीक्षित सहित विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें