
- सदर विधायक ने महर्षि को बताया संस्कृति का प्रणेता
- कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि को जयंती पर किया नमन
Banda : भारतीय संस्कृति के आधार महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया और महर्षि को नमन किया गया। नगर पालिका परिषद में वाल्मीक जयंती और दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने महर्षि वाल्मीकि को भारतीय संस्कृति का प्रणेता बताया। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने महर्षि वाल्मीकि को नमन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने महुआ ब्लाक क्षेत्र के गिरवां और शहर कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय में पूरी आस्था के साथ मनाई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण करते हुए कांग्रेसियों ने महर्षि को नमन किया।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर नगर पालिका स्थित अवस्थी पार्क मंे दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव अनिल भारतीय की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने सदर विधायक को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को पूरा कराने की बात कही।
ऐसे ही कांग्रेसियों ने गिरवां में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के बचपन का नाम रत्नाकर था। संस्कृत के आदि कवि और रामायण के रचयिता थे। जिला महासचिव कालीचरण निगम व कंट्रोल रूम प्रभारी बी.लाल ने कहा कि संस्कृत साहित्य में प्रथम कवि होने के कारण उन्हें आदिकवि और ‘महर्षि’ की उपाधियों से विभूषित किया जाता है। उधर, स्टेशन रोड अवस्थी धर्मशाला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह की अगुवाई में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया गया है।
साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अशोक चौहान, डा.केपी सेन, शिवबली सिंह, अशोक वर्धन कर्ण, सुखदेव गांधी, रेनू शर्मा, छेदीलाल धुरिया, आरिफ निजामी, शब्बीर सौदागर, दिनेश गुप्ता, वारिस अली, रफत खान गोगा, सुभाष, हरिश्चंद्र बाजपेई, अली बक्श आदि उपस्थित रहे।