Banda : इंदिरा गांधी व महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का दिलाया संकल्प

  • दोनों महान महिलाओं को कांग्रेसियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
  • कांग्रेसियों ने आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Banda : कांग्रेस जनों ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और बुंदेलखंड की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाते हुए दोनों महान महिलाओं के चित्रों पर कांग्रेसियों ने फूल चढ़ा कर पुष्पांजलि दी। कांग्रेसजनों से आह्वान किया गया कि दोनों महान हस्तियों के जीवन से प्रेरणा लें। दोनों महिलाओं ने अपने प्राणों की आहुतियां देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखा।

स्टेशन रोड अवस्थी धर्मशाला स्थित जिला व शहर कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। गोष्ठी में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी बचपन से ही क्रांतिकारियों के सानिध्य में रहीं और देश की आजादी के लिए जेल यातनाएं भोगी। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री का गौरव प्राप्त होने के साथ देश ही नहीं समूचा विश्व आयरन लेडी के नाम से जानता था। अंतिम समय में राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने कहा था कि मैं जीवित रहूं या न रहूं मेरे खून का एक-एक कतरा देश को मजबूती प्रदान करेगा। पूर्व प्रधानमंत्री और महारानी लक्ष्मीबाई ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि दोनों महान महिलाओं की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।

पूर्व प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व फैसले लेने पर उन्हें विश्व में लौह महिला के रूप में जाना गया। देश की संप्रभुता को उन्होंने सशक्त बनाया। सामरिक रूप से देश मजबूत हुआ। प्रौद्योगिकी व विकास से समृद्ध भारत पूर्व प्रधानमंत्री की देन है। महारानी लक्ष्मीबाई की बदौलत ही देश अंग्रेजों से मुक्त हुआ था। अपने प्राणों की रक्षा करते हुए उन्होंने देश को नया आयाम दिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, मोहम्मद इदरीश, शिवबली सिंह, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, संतोष द्विवेदी, धीरेंद्र पांडेय धीरू, डा.केपी सेन, राजेश गुप्ता पप्पू, जिलानी दुर्रानी, सुखदेव गांधी, रहीसा बेगम, अशोक चौहान, रेनू शर्मा, कृष्ण गोपाल धुरिया उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें