Banda : छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मिशन शक्ति के तहत आर्य कन्या में आयोजित हुआ जागरूकता अभियान

बांदा। यातायात पुलिस व थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त रुप से कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित आर्य कन्या इंटर कालेज में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की नसीहत दी।

शहर कोतवाली और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को आर्य कन्या इंटर कालेज में जागरुकता अभियान चलाया। छात्राओं के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, सहायता सेवाओं, महिला अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन नम्बरों, यातायात नियमों के पालन करने आदि की जानकारी दी। वर्तमान में आधुनिक तरीकों से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में सतर्क किया। कहा कि केवाईसी अपडेट के नाम पर फर्जी कॉल्स या लिंक भेजकर उपयोगकर्ताओं से उनके निजी और बैंकिंग डिटेल्स किसी को न दें। ओटीपी किसी को न बताएं।

यूपीआई स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल्स आदि प्रकार के साइबर अपराधों के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया। कहा कि साइबर ठगी का शिकार होने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन, साइबर क्राइम पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी आपात स्थिति में यूपी-112 पर फोन करके मदद लेने की सलाह दी। इस मौके पर जिला प्रोबेशन विभाग की कामिनी सिंह समेत शहर कोतवाली की मिशन शक्ति टीम उपस्थित रही।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें