Banda : आत्मनिर्भर व विकसित भारत के लिए स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

  • स्वदेशी संकल्प अभियान में हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी का आह्वान

Banda : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अब भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह स्वदेशी संकल्प अभियान चला रहे हैं, जिसमें लोगों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को शहर के एक होटल में स्वदेशी संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व विधायक मानिकपुर आनंद शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत और नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वदेशी अपनाने का संकल्प दोहराया और आम जनता को भी स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वदेशी अपनाने का संकल्प आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा दे रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती करके स्वदेशी संकल्प अभियान को मजबूती देने का काम किया है।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जीएसटी कटौती को आम जनता के लिए हितकारी फैसला बताया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की वस्तुओं में जीएसटी कटौती के बाद कीमतों में गिरावट आई है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इससे किसानों के लिए उपयोगी कृषियंत्र सस्ते हुए हैं और शिक्षा क्षेत्र को भी इसका लाभ मिला है। विधायक द्विवेदी ने मेक फॉर द वर्ल्ड को मेक इन इंडिया का अगला चरण बताते हुए सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। मंचासीन सभी अतिथियों ने भी स्वदेशी अपनाने का संकल्प दोहराया और देश को आत्मनिर्भर व विकसित बनाने की शपथ ली।

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार राज, अखिलेश श्रीवास्तव, बलमुकुंद शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, सत्यप्रकाश सर्राफ, डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, विष्णु गुप्ता, संतोष अनशनकारी, अभिषेक गुप्ता, ममता मिश्रा, मनीष गुप्ता, अशोक गुप्ता, कल्पना, मनोज जैन, प्रेम गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, डॉ. रामराज गुप्ता, कमलेश गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, वन्दना गुप्ता, जागृति वर्मा, संदीप अग्रवाल, मनोज निगम लाला, पुष्कर द्विवेदी सहित समस्त व्यापारी बंधु और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Siddharthnagar : आंगनबाड़ी केंद्र में खामियां मिलने पर डीएम सख्त, एएनएम निलंबित

धनश्री के आरोपों पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें