Banda : कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

Banda : कांग्रेसियों ने अपने जिलाध्यक्ष का जन्मदिन पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया और केक काटकर दीर्घायु होेने की कामना की। बता दें कि कांग्रेस हाईकमान ने राजेश दीक्षित को तीसरी बार जिले की कमान सौंपकर उन्हें जन्मदिन का तोहफा पहले ही दे दिया है। कांग्रेसियों ने अपने जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए।

साेमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों ने एकत्र होकर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का जन्मदिन केक काटकर मनाया। जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हाईकमान के विश्वास में खरा उतरने के लिए कार्यकर्ताओं के सहयोग की आवश्यकता है। कहा कि कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करके आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेना होगा। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कहा कि मौजूदा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

महिलाओं के प्रति अपराधों में बाढ़ सी आ गई है। उन्होंने कांग्रेसियाें को संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने जिलाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर संजय द्विवेदी दनादन, राजेश गुप्ता पप्पू, शिवबली सिंह, शोएब रिजवी, आरिफ निजामी, हेमंत वर्मा, इरफान खान, सुखदेव गांधी, सुमन शुक्ला, धीरेंद्र पांडेय धीरू, केपी सेन, गोपाल गाेयल, सत्यप्रकाश द्विवेदी समेत तमाम कांग्रेसी शामिल रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का मुंह मीठा कराकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें