
- तीन दिवसीय यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम कार्यक्रम आज से
- भाजपाइयों ने उत्सव अभियान आयोजन की बनाई रूपरेखा
बांदा। जिला भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर 25 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले यूपी भारत का ग्रोथ इंजन उत्सव अभियान की रूपरेखा तय की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया कि तीन दिवसीय उत्सव अभियान के तहत लाभार्थी मेला के साथ वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट स्टाल, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर और विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय यूपी भारत का ग्रोथ इंजन उत्सव अभियान का आगाज 25 मार्च (मंगलवार) से होगा। इसी क्रम में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मोर्चों के जिला महामंत्री, विभाग एवं प्रकोष्ठ जिला संयोजक, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी प्रमुखों की जिला स्तरीय कार्यशाला में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। बताया कि 25 मार्च को जिला स्तरीय तथा 27 मार्च को विधानसभा स्तरीय प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रदेश सरकार के रिपोर्ट कार्ड के साथ अभियान की शुरुआत होगी। 28 से 30 मार्च तक प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 6 अप्रैल को सभी बूथों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए 9 अप्रैल तक घर घर संपर्क अभियान का दूसरा चरण चलाया जाएगा। 3 से 5 अप्रैल तक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठी आयोजित होगी।
अभियान के दौरान युवा मोर्चा जिला स्तर पर बाइक रैली निकाल कर सरकार की प्रमुख परियोजनाओं का दौरा कर अवलोकन करेंगे। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, महिला मोर्चा द्वारा ग्राम स्तर पर लाभार्थी महिलाओं से घर घर संपर्क करते हुए चौपाल आयोजित की जाएगी। 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर प्रत्येक बूथ में बाबा साहब की मूर्ति व चित्र पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान चलाते हुए सामाजिक न्याय एवं समरसता दिवस मना कर चर्चा होगी। अभियान के जिला संयोजक संतू गुप्ता ने आगामी कार्ययोजना बताई। संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता ने किया।
अभियान के जिला सह संयोजक उत्तम सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव तथा अशोक त्रिपाठी जीतू ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार, निखिल सक्सेना, आनन्द स्वरूप द्विवेदी, संतोष नायक, विजयविक्रम सिंह, मोहित गुप्ता, दिलीप तिवारी, रामपाल प्रजापति, दीपक शुक्ला, सुधीर कुशवाहा, अमरमणि तिवारी, राजेश गुप्ता रज्जन, अमित सेठ भोलू, धीरेन्द्र सिंह गौतम आदि उपस्थित रहे।