
- भाजपा की मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान समीक्षा बैठक
- मतदाता सूची शुद्धिकरण व मजबूती पर दिया गया जोर
Banda : सदर विधान सभा क्षेत्र के बिसंडा मंडल में आयोजित भाजपा की बैठक में जिले में चल रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई। बूथ स्तर पर चल रहे कार्य में मतदाता सूची शुद्धिकरण व संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। जिला संयोजक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि एसआईआर अभियान संगठन की जमीनी मजबूती का सबसे महत्वपूर्ण चरण है।
भाजपा बिसंडा मंडल की बैठक शुक्रवार को बिलगांव में आयोजित हुई।
इसमें बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता सूची शुद्धिकरण व संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई। अभियान के जिला संयोजक उत्तम सक्सेना ने सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रवासियों व बीएलए से एसआईआर संबंधी कार्यों की जानकारी ली। बिंदुवार समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान संगठन की जमीनी मजबूती का महत्वपूर्ण चरण है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने पर संगठन मजबूत होगा। मतदाता सूची शुद्धिकरण केवल तकनीकी कार्य नहीं, बल्कि हमारी पारदर्शिता और विश्वसनीयता का आधार है। प्रत्येक बूथ पर कार्य समय और सही तरीके से पूरा हो।
जिला मंत्री राजर्षि शुक्ला ने कहा कि मंडल व बूथ स्तर कार्यकर्ता एसआईआर में सहयोग प्रदान करें। विधानसभा संयोजक अमित सेठ भोलू ने कहा कि इस अभियान से संगठन को नई दिशा और मजबूत आधार प्रदान करेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विनय कुशवाहा, पुष्कर द्विवेदी, गोलू शुक्ला समेत मंडल के शक्ति केंद्र, जमरेही, बिलगांव व सहेवा के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी व बीएलए उपस्थित रहे।










