
महराजगंज तराई, बलरामपुर : गांव का विकास कर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना का पुरस्कार जीतने वाले तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत जहानडीह के प्रधान जगदंबा प्रसाद मिश्र को स्वतंत्रता दिवस परेड का साक्षी बनने का मौका मिला है।
15 अगस्त को लालकिला, दिल्ली में आयोजित परेड को देखने के लिए उन्हें आमंत्रण मिला है। प्रधान ने बताया कि बच्चों को गांव में कंप्यूटर की शिक्षा मिल सके, इसके लिए पंचायत भवन में कंप्यूटर हब का निर्माण कराया गया है। 24 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है। वहीं, गांव में सीसी रोड व पक्की नाली बनाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में लालकिले पर होने वाली परेड को देखने की लालसा थी, लेकिन कभी किसी से व्यक्त नहीं की। स्वतंत्रता दिवस परेड देखने का मौका ग्रामीणों की सेवा व पंचायती राज विभाग के माध्यम से मिला है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
बताया कि गांव का विकास अच्छा होने पर वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कार भी मिला है। इससे गांव का और अधिक विकास करने की प्रेरणा मिली। जिले की 793 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ जहानडीह के प्रधान का चयन किया गया है।महराजगंज तराई बलरामपुर गांव का विकास कर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना का पुरस्कार जीतने वाले तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत जहानडीह के प्रधान जगदंबा प्रसाद मिश्र को स्वतंत्रता दिवस परेड का साक्षी बनने का मौका मिला है।
15 अगस्त को लालकिला, दिल्ली में आयोजित परेड को देखने के लिए उन्हें आमंत्रण मिला है। प्रधान ने बताया कि बच्चों को गांव में कंप्यूटर की शिक्षा मिल सके, इसके लिए पंचायत भवन में कंप्यूटर हब का निर्माण कराया गया है। 24 लाख की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया गया है। वहीं, गांव में सीसी रोड व पक्की नाली बनाने का कार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली में लालकिले पर होने वाली परेड को देखने की लालसा थी, लेकिन कभी किसी से व्यक्त नहीं की। स्वतंत्रता दिवस परेड देखने का मौका ग्रामीणों की सेवा व पंचायती राज विभाग के माध्यम से मिला है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
बताया कि गांव का विकास अच्छा होने पर वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कार भी मिला है। इससे गांव का और अधिक विकास करने की प्रेरणा मिली। जिले की 793 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ जहानडीह के प्रधान का चयन किया गया है।