
जरवा , बलरामपुर : स्थानीय बाजार बालापुर स्थित माता बालेश्वरी देवी मंदिर में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा आयोजित कांवरिया सम्मान समारोह एवं भंडारे में भाजपा के पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जनजातीय सेवा संघ के अध्यक्ष मदनलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत साहू, ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा, घनश्याम यादव, शकील खान, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, किशोरी लाल यादव, संत सत्य नारायण गिरी समेत अन्य अतिथियों ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक पुजारी रामजस, संतोष कमलापुरी, लाले यादव, गणेश गुप्ता, दिनेश कुमार, किशन कुमार, पिंटू भगत, रिंकू, सूरज, मंशाराम, संदीप आदि को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं।
पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने बोल बम कांवरिया संघ की सराहना करते हुए कहा कि यह कांवरिया संघ बीते 20 वर्षों से सक्रिय है। सीमा क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में दूर-दूर तक सैकड़ों महिला एवं पुरुष भगवान भोलेनाथ की उपासना करते हुए पैदल कांवर यात्रा निकालते हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप इसी तरह बोल बम कांवरिया संघ का संचालन करते रहें, हम सभी आपके साथ हैं।
ये भी पढ़ें: मेरठ: गोटका गांव में महाराणा प्रताप बोर्ड पर जय भीम लिखने से बवाल, पुलिस ने हालात किए काबू
गाजियाबाद : साहिबाबाद सब्जी मंडी में वर्चस्व की जंग मीटिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल