Baliya : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Baliya : नरही थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने की वजह से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर ने शुक्रवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि में नरही थाना पुलिस टीम नरही-कारो रोड के पास चेंकिग अभियान चला रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी पहचान नरही थाना क्षेत्र के तेतारपुर निवासी फजल उर्फ करिया के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना नरही में गो वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश फजल उर्फ करिया को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें