
मिहिपुरवा, बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चफरिया में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति की मौत का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के मुताबिक, चफरिया निवासी चंन्नू पुत्र गोले की बीती रात अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई थी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना सुजौली पुलिस को दी थी। मौक़े पर पहुंची सुजौली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्यवाही करने मे जुट गई है।
मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई को आये दिन प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : Deoghar Accident : देवघर हादसे में 18 कांवड़ियों की मौत, कई यात्री घायल