बहराइच : अवधी महोत्सव में भारत-नेपाल के साहित्यकार होंगे शामिल

रुपईडीहा, बहराइच। नेपालगंज स्थित सोनाखरी रेस्टुरेन्ट में गुरुवार को अवधी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की 526वीं जयंती और गुड़िया नागपंचमी पर्व के अवसर पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर अवधी महोत्सव के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केंद्रीय समिति नेपालगंज बांके नेपाल द्वारा किया जा रहा है। वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदंबा पाठक ने जानकारी दी कि इस आयोजन में भारत और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के अलावा भारत के विभिन्न प्रदेशों से अवधी साहित्य से जुड़े कवि, लेखक, पत्रकार और सांस्कृतिक कर्मी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम में अवधी भाषा को बढ़ावा देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही लोकगीत, कविता पाठ और विचार गोष्ठी जैसे अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे।

यह भी पढ़े : मालेगांव ब्लास्ट मामला : NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला, साध्वी प्रज्ञा समेत सभी 7 आरोपी बरी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें