बहराइच : घर से शौच के लिए बाहर निकली महिला पर तेंदुए ने किया हमला, तेंदुआ को पकड़ने में वन विभाग नाकाम

बहराइच, मिहींपुरवा। लगातार तेंदुए के हमले बढ़ते जा रहे हैं। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के रमपुरवा मटेही में बीते कई दिनों से लगातार तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती शाम को भी तेंदुए ने हमला कर एक साइकिल सवार को घायल कर दिया था।

रविवार सुबह 6 बजे घर के बाहर शौच के लिए जा रही महिला सोनवारसा, पत्नी राम बहादुर, पर अचानक तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस दौरान महिला के चिल्लाने पर परिजन आ गए, जिनको देखकर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया।

ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर वन दरोगा आदर्श कुमार, मुंशी कौशल कुमार सिंह के साथ कई वन कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर महिला को बेहतर इलाज के लिए सीएचसी रेफर किया गया है।

वही क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के आसपास तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं, वन विभाग के मुताबिक, नवीनपुरवा गांव में वन विभाग की टीम मौजूद है। वन विभाग के द्वारा कांबिंग की जा रही है। वन विभाग के द्वारा पास के ही गांव में दो तारीख को पिंजड़ा भी लगाया गया था, लेकिन तेंदुआ पिंजड़े के आस पास नहीं जा रहा है।

यह भी पढ़े : चिता से शव के अंग निकाल लेते थे तांत्रिक, डरावनी है मेरठ की ये वारदात; दो गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें