बहराइच : सिर पर वार कर अज्ञात लोगों ने कर दी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या

बहराइच, पयागपुर। थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत कोर्ट बाजार निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव की हत्या कर दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना अध्यक्ष संजय सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में ले कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगदेव यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य निवासी कोट बाजार, जो रात लगभग 8:00 बजे खेत रखवाली करने गए थे, जहां अज्ञात लोगों ने सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर उनकी हत्या कर दी। काफी देर होने के बाद जब वे घर नहीं लौटे तो उनके बड़े लड़के, सभासद विष्णु यादव ने अपने पापा को फोन किया। एक बार फोन गया, उसके बाद स्विच ऑफ आने लगा।

घर के लोगों ने खोजबीन शुरू की और जब खेत में पहुंचे तो देखा कि जगदेव यादव मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। उन्हें पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जगदेव यादव के सर और शरीर पर धारदार हथियार से नुकेले निशान पाए गए हैं।

पुत्र विष्णु यादव की तरफ से पयागपुर थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि इस मामले का खुलासा जल्द ही कर लिया जाएगा, इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।

यह भी पढ़े : उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर के समर्थन में उतरा ये समाज, लोग बोले- ‘पीड़िता ने जननायक को फंसाया’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें