
- गन्ना किसानों के चिलवरिया चीनी मिल के बकाएं धनराशि व यूरिया खाद की मारामारी को लेकर सफाईयों ने किया प्रदर्शन
- यूरिया खाद की बोरी पहनकर सपाईयो ने किया प्रदर्शन साँपा ज्ञापन
बहराइच। जिले में यूरिया खाद के भीषण संकट व कटान से विस्थापित किसानों की समस्या तथा चीनी मिल चिलवरिया पर किसानो के गन्ना मूल्य का लगभग 100 करोड़ रूपये क़े बकाया भुगतान कराये जाने आदि विभिन्न मुद्दे क़ो लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट की अगुवाई में सपाइयों ने किसान विरोधी भाजपा सरकार यूरिया चोर भाजपा गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए तथा यूरिया खाद की बोरिया पहन कर धरना प्रदर्शन व विरोध दर्ज किया तथा जिलाधिकारी कार्यालय व कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव करते हुए 3 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा और कहा कि मांगे पूरी न हुई तो सपा आंदोलन के लिए बाध्य होगे।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में यूरिया खाद की किल्लत है। खाद विक्रय केंद्रो पर जिले का किसान सारा-सारा दिन यूरिया खाद के इंतजार में खड़े रहते है लेकिन उन्हे खाद नही मिलती है।और बमुश्किल यूरिया मिल भी रही है तो जो खाद 270 ₹ बोरी मिलती है उसे ओवर रेटिंग पर 800₹ से लेकर 1000₹ तक बेच रहे है। भाजपा के बड़े नेता और अधिकारी किसानो के हिस्से की सारी खाद नेपाल में बेच दिये है। ये भाजपा सरकार खुद किसानो का हिमायती बताती है और इन्ही के सरकार में खाद के लिए किसान सड़को पर लाठिया खा रहा है।
1/3 बहराइच का हिस्सा घाघरा और सरयू नदी की बाढ़ चपेट में कट गया जिससे सैकड़ो की संख्या में गाँव उजड़ गये लेकिन इस सरकार ने उनके लिए कोई समुचित प्रबंध नही किया है।विगत दिनों कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बाढ़ क्षेत्रों का भ्रमण किया लेकिन उनके द्वारा भी पीड़ितों को कोई मदद नही की गई सिर्फ कागजो पर ही खाना पूर्ति चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के गन्ना किसानो का करीब 100 करोड़ रुपया चिलवारिया चीनी मिल डकार कर बैठी है और किसान रोज उनकी चौखट पर भटक रहा है लेकिन चीनी मिल भुगतान करने का नाम न ले रही है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री बंशीधर बौद्ध, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा कैसरगंज पंडित भगतराम मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा बहराइच/पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद्र मिश्रा, एड० उत्तम सिंह, अनिल यादव, रामजी यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता तारिक खा, सपा नेता अवधेश वर्मा, सुन्दर लाल बाजपेयी, अनवर खा वारसी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप यादव, महेन्द्र स्वरूप, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, सुमन शर्मा, एड० मंजू चौधरी, फ्रंटल जिलाध्यक्ष नंदेश्वर यादव, प्रभाकान्त शुक्ला, दिनेश लोधी, नदीमुल हक तन्नू, विधानसभा अध्यक्ष बहराइच गौरव यादव, शोभित बाजपेयी सहित सभी सपाजन भारी संख्या में मौजूद रहें।