
बहराइच। संसद भवन से विपक्षी दलों क़े सांसदों क़े साथ चुनाव आयोग क़े मुख्यालय जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दिल्ली में गिरफ्तारी से आक्रोषित सपा कार्यकर्ताओं नें जिलाधिकारी आवास क़े सामने प्रदर्शन कर चुनाव आयोग व प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव आयोग के विरोध में नारा लगाकर विरोध जताया।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट क़े साथ ज़िला उपाध्यक्ष रामजी यादव, एडवोकेट उत्तम कुमार सिंह, प्रदीप यादव एडवोकेट, लोहिया वाहिनी क़े अध्यक्ष ननंदेश्वर नंद यादव, सत्यम बाजपेई, अनिल यादव, शैलेश सिंह शैलू, सुनील यादव, आकाश नीरज कैराती, धनी राम यादव, एडवोकेट कृपाराम यादव, जय सिंह यादव, विजय सेन एडवोकेट, इंजीo राकेश सोनकर, रितेश सावन, गौरव यादव, वसीम अहमद, मोबीन कगना, दिनेश लोधी, लाल जी, आनंद यादव एडवोकेट, शकील अहमद एडवोकेट, सत्य प्रकाश लोधी, पेशकार राव, आदि लोगों नें भाग लिया।
यह भी पढ़े : Income Tax Bill : अब TDS रिफंड का क्लेम होगा आसान! जानिए नए आयकर टैक्स बिल से क्या-क्या बदला?












