Bahraich : मिशन शक्ति अभियान में छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी

Bahraich, Payagpur : उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-05 के तहत कौशलेंद्र विक्रम इंटर कॉलेज, कोट बाजार पयागपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी कांति देवी और रेखा देवी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिला संबंधित टोल-फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 आदि और साइबर संबंधित अपराधों की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी।

इसके अलावा, उन्होंने सरकारी योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी दी। आपात स्थिति में काम आने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई। छात्राओं को जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया। जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क की प्रक्रिया भी समझाई गई। पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय, महिला उप निरीक्षक (प्रभारी मिशन शक्ति टीम) वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश मणि मिश्रा, राहुल कुशवाहा, बाबू नंदन उपस्थित रहे। छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का अधिकारियों ने समाधान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ना था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें