
बहराइच : रूपईडीहा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के अनुसार उप निरीक्षक दीपक सिंह तथा कांस्टेबल देवेन्द्र यादव और सत्यम सैनी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर मधोरमपुरवा मोड़ के पास से अभियुक्त दीपचंद पुत्र सुरेश निवासी ग्राम तकिया दाखिला सोरहिया थाना रूपईडीहा उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं में पूर्व से ही मुकदमा पंजीकृत था। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक वैधानिक कार्यवाहियां पूर्ण करने के पश्चात अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय बहराइच में प्रस्तुत किया गया।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद : चोरी के शक में युवक को दी भीड़ ने तालिबानी सजा
महराजगंज : स्वच्छ भारत मिशन को लगा ताला, छह महीने से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय