Bahraich : बारिश से भीगा धान, क्रय केंद्रों पर किसानों की नहीं दिखी हलचल

Payagpu,Bahraich : शासन के निर्देशानुसार 1 नवंबर को धान क्रय केंद्र खोले गए। केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे, लेकिन विषम मौसम और बारिश के चलते किसानों का धान भीग जाने से किसान अपना धान क्रय केंद्र पर लेकर नहीं पहुंच सके।

शासन के निर्देशानुसार पयागपुर क्षेत्र के सहकारी समिति खुटेहना धान क्रय केंद्र के प्रभारी रविंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि धान खरीद की सारी तैयारी पूरी है, लेकिन धान भीग जाने के कारण आज पहले दिन किसान अपना धान लेकर केंद्र पर नहीं आ सके। उन्होंने बताया कि अभी करीब 15 दिनों तक खरीद में दिक्कत आ सकती है।

इसी प्रकार खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केंद्र खुटेहना प्रभारी आनंद पटेल ने बताया कि किसान अपना नाम केंद्र पर पहुंचकर दर्ज करा रहे हैं। मौसम खराब होने के कारण अभी धान केंद्र तक नहीं पहुंचा है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त कर सकें।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें