Bahraich : भारत – नेपाल सीमा पार करने पर भारतीय नेपाली नागरिकों से कोई शुल्क नहीं

Rupaidiha, Bahraich : भारत नेपाल सीमा से आने जाने वाले नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एलपीएआई रुपईडीहा ने स्पष्ट किया है कि भारत नेपाल सीमा पर भारतीय और नेपाली नागरिकों से किसी भी प्रकार का पैसेंजर यूजर चार्ज नहीं लिया जा रहा है।

दोनों देशों के नागरिक पूर्व की भाँति निःशुल्क सीमा पार कर सकते हैं। एलपीएआई के अधिकारी सुधीर शर्मा के अनुसार हाल ही में जारी आदेश केवल तीसरे देशों से आने वाले यात्रियों पर लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि तीसरे देशों के यात्रियों से 200 रुपये या 3 अमेरिकी डॉलर जीएसटी सहित शुल्क लिया जाएगा। स्पष्ट किया गया है कि भारत और नेपाल के नागरिक इस शुल्क से पूरी तरह मुक्त हैं।

सीमा क्षेत्र में फैली गलतफहमी को दूर करते हुए अधिकारियों ने कहा कि भारतीय और नेपाली नागरिकों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पार करना पहले की तरह पूरी तरह निःशुल्क है। केवल तीसरे देशों के यात्रियों पर यह नियम लागू है। सीमा क्षेत्र में व्यापार, रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा उद्देश्यों से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में नागरिकों को सही जानकारी प्रदान करना बेहद आवश्यक है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें