बहराइच : ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में निकली मिहीपुरवा तिरंगा यात्रा

मिहीपुरवा, बहराइच। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर, राष्ट्र को स्वतंत्र करने में अमर शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान के सम्मान में, भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश एवं जनपद नेतृत्व के निर्देशानुसार, दिनांक 11 अगस्त को, जनपद बहराइच की 282 विधानसभा बलहा के मिहींपुरवा मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख की गरिमा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में, वीर चंद्र वर्मा, जिला मंत्री, मनीराम थारू, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, विमल पोरवाल व रामप्रीत वर्मा मंडल महामंत्री, अतुल चौधरी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती शांति रावत मंडल मंत्री भाजपा, श्रीमती निशा निषाद मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं मंडल के समस्त भाजपा के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सभी मोर्चा के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। इस अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि जय घोष के साथ भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मोटरसाइकिल की यात्रा के जरिए अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए, मोतीपुर कॉलोनी से शुरू होकर मिहींपुरवा बाजार होते हुए गल्ला मंडी में पहुंचीं। वहां मुख्य अतिथि, मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री एवं अन्य कार्यकर्ताओं के ओजस्वी संबोधन के बाद, भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के नारे लगाए गए और यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान, सरोज पाठक, रामजीत शर्मा, हरिओम चौधरी जैसे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल