
बहराइच, बाबागंज : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच के बैनर तले आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला का सर्वप्रथम भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच की यह महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासंघ की जिला कार्य समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं विकास खंड के प्रमुख पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम दिनांक 1 सितंबर 2025 को जनपद के अधिकतम विद्यालयों में आयोजित किए जाने हेतु तैयारी की योजना रचना के संबंध में संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीलमणि शुक्ला द्वारा द्वीप प्रज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिलाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने उपस्थित समस्त पदाधिकारियों को महासंघ द्वारा देश के 5 लाख से अधिक विद्यालयों और उत्तर प्रदेश के एक लाख से अधिक विद्यालयों में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव और दिशानिर्देश दिए।
जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के महत्व पर अपने विचार साझा किए। बहराइच जिला संयोजक सगीर अंसारी ने प्रांतीय निर्देशों को उपस्थित पदाधिकारियों के साथ साझा किया।
मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला का सभी पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की रसीद काटकर सदस्यता अभियान की औपचारिक शुरुआत की। अपने उद्बोधन में उन्होंने हमारा विद्यालय-हमारा स्वाभिमान और सदस्यता अभियान पर प्रकाश डाला तथा शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारी एवं विकास खंड के पदाधिकारी सहित सगीर अंसारी जिला संयोजक, विनोद कुमार त्रिपाठी जिला सहसंयोजक, रूपाली शरण श्रीवास्तव जिला सहसंयोजक, सजल मिश्रा, विनोद गिरी, अनीश चौधरी, मो0नफीस, प्रेम अवस्थी, डीडी पटेल, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े: सीतापुर : पत्नी के वियोग में कीटनाशक दवा पीने से युवक की मौत
प्रतापगढ़ : पुलिस मुठभेड़ के दौरान पचास हजार का ईनामी गिरफ्तार