Bahraich: पति की लम्बी आयु के लिए सुहागिन औरतें करेगी वट सावित्री की पूजा

Bahraich: वट सावित्री पूजा में सावित्री का नाम इसलिए लिया जाता है क्योंकि यह कहानी उनकी पतिव्रता और दृढ़ता की कहानी है। सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान की जान वापस मांगकर एक अद्भुत उदाहरण स्थापित किया था। इसलिए इस पूजा में सावित्री के नाम से उनकी भक्ति और दृढ़ता को याद करते हुए सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना करती हैं।

आखिर कौन थी सावित्री

सावित्री राजा अश्वपति की पुत्री थी जो सत्यवान से विवाह हुआ था। सत्यवान की मृत्यु निश्चित थी। लेकिन सावित्री यमराज से उसे वापस लाने के लिए प्रार्थना करती है।यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पतियों की दीर्घायु के लिए रखा जाता है। बरगद के पेड़ के नीचे ही सावित्री ने यमराज से सत्यवान को बचाने के लिए वचन लिया था। इसलिए इस व्रत में बरगद की पूजा की जाती है। कुछ लोग मानते हैं कि बरगद के पेड़ में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का वास होता है।जानकारों की माने तो सावित्री ने अपने सतीत्व से पति के प्राण श्वसुर का राज्य परिवार का सुख और पति के लिए 400 वर्ष की नवीन आयु भी प्राप्त कर ली थी।पौरापौराणिक कथा के अनुसार मद्र देश के राजा अश्वपति के कोई संतान न थी।उन्होंने सावित्री देवी का कठिन यज्ञ किया और जिससे उनके घर देवी की कृपा से एक तेजस्वनी कन्या का जन्म हुआ। सावित्री ने अपनी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के कारण यमराज को उनके पति के प्राण वापस देने पडे थे।

काले व सफेद कपड़े पहन कर पूजा न करे सुहागीन

जरवल। पहली चीज काले कपड़े न पहने क्योंकि इसी दिन शनि जयंती भी होती है।और शनि देव को काला रंग चढ़ाना सही माना जाता है लेकिन सुहागिनों के लिए यह शुभ नहीं होता।दूसरी चीज सफेद कपड़े भी न पहने क्योंकि यह विधवा रूप होता हैं।

ये भी जान ले

जरवल। बरगद के सभी भाग फल जड़ छाल पत्ती आयुर्वेद में विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोगी माने जाते हैं बरगद का उपयोग अस्थमा तनाव त्वचा संबंधी बीमारियों में किया जाता है।साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड को भी अवशोषित करता है और हवा को शुद्ध रखना है।

ये भी पढ़ें :

मई के मानसून में डूबी दिल्ली! बारिश से मचा हाहाकार, देेखिए Video
https://bhaskardigital.com/delhi-rain-drowned-in-may2025-monsoon-havoc-watch-video/

बदलते भारत की तस्वीर है ‘ऑपरेशन सिंदूर’ : पीएम मोदी
https://bhaskardigital.com/operation-sindoor-is-a-picture-of-changing-india-pm-modi/

पाकिस्तान में आम आदमी का फूट रहा गुस्सा, राष्ट्रपति की बेटी आसिफा भुट्टो पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची
https://bhaskardigital.com/pakistan-president-daughter-asifa-bhutto-attack/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

25 से 30 मई तक भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार किस संकट में फंसी? कश्मीर के पूंछ के लोगों से क्या बोलें राहुल गांधी ? अब तेज प्रताप यादव बॉडी बना रहे हैं.. जो सिंदूर मिटाने चले थे वो मिट्टी में मिल गए : पीएम मोदी