
Mihipurwa, Bahraich : मिहीपुरवा के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के सुजौली गांव में रविवार की रात को तेंदुए का खूंखार रूप लोगों को दिखाई दिया। जिसने एक बकरी पालन में घुसकर दो दर्जन बकरियों पर हमला कर दिया जिसमें 13 बकरियों की मौत हुई है 6 बकरी घायल बताई जा रही है।
सुजौली गांव में सोतिया नाला के समीप मनीष मौर्य का बकरी पालन है जिसमें दर्जनों बकरियों का पालन किया जाता है। रविवार की रात को जंगल से निकलकर एक तेंदुआ पालन में घुस गया जिसने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया।
एक के बाद एक बकरियों पर हमला करते हुए उसने 13 बकरियों को मार दिया जबकि हमले में 6 बकरियां घायल हुई है। सुबह मौके पर पहुचे पालन मालिक ने घटना को देखकर मायूस हो गया उसने घटना की जानकारी वन विभाग को दी है। वहीं घायल बकरियों का इलाज पशु चिकित्सक विपिन बिहारी व सहायक पशु चिकित्सक ललित सिंह द्वारा किया गया है। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।










