
Fakhrpur, Bahraich : एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय शांति नामक महिला पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना फखरपुर के उमरी दहलौ गांव की है। शांति नल के पास पानी भर रही थीं, तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने शांति के गले, सिर और माथे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर हालत में शांति को बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि फखरपुर क्षेत्र के उमरी दहलौ गांव में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की गतिविधियां बढ़ी हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।











