Bahraich: कृषि मंत्री ने कृषि सखी तथा प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया

Bahraich: 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान पूरे भारत में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. आर. बी. सिंह के मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिस के मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि एवं कृषि शिक्षा अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही रहे।

इस मौके पर उन्होंने किसानो से कहा उर्वरकों का संतुलित उपयोग, स्थानीय परिस्थितियों को समझना, सटीक अनुसंधान अंतर्दृष्टि का उपयोग करना तथा गुणवत्ता वाले बीजों का उपयोग निस्संदेह किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर करेगा। शाही ने कृषि सखी तथा प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए । मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र पर विभिन्न प्रकार के स्टालों का निरीक्षण किया साथ ही केंद्र में चल रही विभिन्न प्रकार की इकाइयों की स्थिति देखी।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा जिलाअध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम, ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज,जेपी सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा रेखा पांडे , अनिल पांडे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. शशिकांत बरगाह किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही केंद्र में चल रही क्षमता परियोजना के अंतर्गत चयनित ग्राम रामपुरवा, बिसुनापुर एवं फकीरपुरी से आये प्रगतिशील कृषकों को सिंचाई पाइप, वर्मी पिट तथा प्रथम पंक्ति प्रदर्शन हेतु धान के बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि बहराइच ने कृषि विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

जिला कृषि अधिकारी बहराइच ने विभाग द्वारा अनुदानित योजनाओं के बारे में जानकारी दी l कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. पी के. सिंह ने कृषकों को आगामी धान की फसल की तैयारी कैसे करनी है जिससे किसानों को अधिक से अधिक उत्पादन मिल सके इसके बारे में जानकारी साझा की। डॉ. रेनू आर्य ने इस समय आम का फल तैयार है उसे विभिन्न प्रकार के मूल्य संवर्धत उत्पाद बनाने की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सुनील कुमार ने धान की विभिन्न प्रजाति के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही किसानों को अपनी फसल को कैसे बीज बनाया जाए उसकी विस्तृत चर्चा की डॉ. उमेश कुमार ने किसानो को फसलों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़े :

कानपुर : पहलगाम हमले के मृतक शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलेंगे पीएम मोदी, प्रशासन की गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचेगा परिवार
https://bhaskardigital.com/kanpur-pm-modi-will-meet-pahalgam-victim-shubham-dwivedi-family/

पंजाब : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 5 की मौत, 27 घायल, कुछ मजदूर अभी भी दबे
https://bhaskardigital.com/punjab-firecracker-factory-blast-building-5-dead-25-injured/

Covid-19: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए क्या है असली चुनौती ?
https://bhaskardigital.com/covid-19-corona-again-increased-tension/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को हो सकता है कोविड? अजवाइन पीने के क्या फायदे हैं ओवैसी की ये बात सुन डर जाएगा पाकिस्तान अमेरिका ने रद्द किया चीनी छात्रों का वीजा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखे दुनिया