
बहराइच : जरवल की ई ओ खुशबू यादव ने दैनिक भास्कर से मन की बात कहकर तमाम सच्चाई भी उजागर कर दी। दैनिक भास्कर के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे लिए अध्यक्ष ही नहीं, सभासद और जनता-जनार्दन भी सम्मानित हैं। यह जरूर है कि हमें मर्यादा से बंधे रहना भी है। साथ ही शासन की जो भी गाइडलाइन होगी, उस पर जरूर अमल करूंगी।
सुश्री यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं का सीमित संसाधनों के बीच जरूर ध्यान रखा जाता है। इसमें हमारा और आपका सहयोग भी जरूरी है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि कुछ लोग न जाने क्यों नेगेटिव सोच रखते हैं, जिससे जनता के हित में जो काम होना होता है उसमें रोडा जरूर बन जाता है। इसलिए निकाय के हित में लोगों की सोच नेगेटिव न होकर पॉजिटिव होनी चाहिए।
एक और सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि परिवार में कुछ गलतफहमियां भी होती हैं, जिसके कारण मन-मुटाव भी हो जाता है। जब वास्तविकता सामने आती है तो केवल पछतावा के सिवा कुछ भी नहीं होता। उन्होंने कहा जब चिड़िया खेत चुनती है तो केवल पछतावा ही होता है और समय भी बार-बार नहीं आता।