मिहींपुरवा/बहराइच। तहसील मोतीपुर अंतर्गत दुर्गा माता पंडालो मे नवरात्रि के सप्तमी को भव्य संस्कृतिक जागरण आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सुजौली दुर्गा माता मंदिर व चफ़रिया के 13वां माँ दुर्गा जागरण पंडाल चफ़रिया मे माँ दुर्गा के आँखों की पट्टी खोली गई। जिसके बाद आरती – पूजा किया गया। जागरण मे एक से बढ़कर – एक सस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। जिसमे सर्वप्रथम गणेश जी की आरती के साथ जागरण का शुभारम्भ किया गया। इसके बाद श्रीराधा – कृष्ण झांकी, महाबली हनुमान जी की झांकी, माँ दुर्गा झांकी, शिव – पार्वती झांकी, माँ काली झांकी व संस्कृतिक जागरण किया गया।
झांकी व जागरण को देखने के लिए भक्तो का ताँता लगा रहा। दुर्गा माता मंदिर सुजौली समिति से रामनेवल प्रजापति, राजेश गुप्ता (मंडल अध्यक्ष चफ़रिया व ग्राम प्रधान सुजौली), क्रांति मिश्रा, मुरली चौहान, इंद्रेश पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय (प्रखंड मीडिया प्रभारी बजरंग दल बहराइच), विशाल गुप्ता (खंड मीडिया प्रभारी बजरंग दल कारीकोट), मित्तल सोनी, दीपक सोनी, सर्वेश जयसवाल व 13वां माँ दुर्गा जागरण चफ़रिया समिति से प्रदीप मदेशिया, अतुल पोरवाल, सौरभ पोरवाल, सतेंद्र पोरवाल, हिमांशू पोरवाल, पवन पोरवाल, चन्दन पोरवाल आशीष पोरवाल, मोहित पोरवाल, यस गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुजौली थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक ओम प्रकश चौहान, उपनिरिक्षक शंकर सिंह, उप निरीक्षक कृष्ण यादव, का० राजेश कुमार राणा, का० विजय पासवान, का० अमरजीत यादव, का० अजय यादव आदि पुलिस टीम तैनात रही।
नवरात्रि के सप्तमी को दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु –
शनिवार को माँ दुर्गा के सभी मंदिरो में नवरात्रि की धूम रही। माँ दुर्गा के मंदिरो में जगत जननी के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। दुर्गा माता मंदिर के महराज़ श्री रामजीवन मिश्रा ने बताया कि यह शारेदय नवरात्रि देश, रोजगार, व्यवसाय, गृहस्थ जीवन में सुख शांति और समृध्दि प्रदान करती है।
मां जगत जननी की आराधना मनुष्य तो मनुष्य देवताओं ने भी आराधना की है और मां जगदम्बा सभी के कष्टों का निवारण कर दुष्टों का नाश करती है। मां जगदम्बा की आराधना हम सभी लोंगों को करना चाहिए जो जीवन समाज और देश के लिए कल्याणकारी है। नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सार्वजनिक प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। वहीं लोगों की भक्तिमें विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X