बहराइच : पूर्व मंत्री ने सैकड़ो लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

बहराइच l भाजपा विधानसभा कार्यालय कैसरगंज पर एक समारोह आयोजित कर पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सौ से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियो से प्रभावित होकर जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, मैं उन सभी साथियों का स्वागत करता हूं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में छोटा सा कार्यकर्ता भी अपनी एक अहमियत रखता है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। देश में विकास एवं हर तरफ खुशहाली है l इस बार भी भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में अपनी भारी बहुमत से सरकार बनायेगी तथा चार सौ के पार का आंकड़ा पार करेगी। पूर्व कैबिनेट मन्त्री ने बाबूलाल यादव प्रधान बदरौली, धर्मराज वर्मा सेवानिवृत दरोगा, अमर सिंह बीडीसी,  दिलेराम यादव प्रधान कंदौली, दिनेश कुमार वर्मा ,रविंद्र कुमार खरे, उपेंद्र वर्मा, कमल चौधरी, अर्पित चौधरी ,विद्याकांत,अमर सिंह वर्मा, रवि वर्मा, अजमत अली प्रधान, गंगा सिंह बीडीसी, शमीम अहमद बीडीसी, राशिद पूर्व बीडीसी, राजित राम गुप्ता, शिव कुमार यादव, मो0 सुयेब,महेंद्र प्रताप सिंह बृजलाल बीडीसी सहित सौ से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा उन्हे अंग वस्त्र भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह विसेन, जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा, विपेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव सहाय सिंह ,पवन वर्मा, प्रभात सिंह, महामंत्री शिवानंद सिंह,शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

एनवीएस-02 को लॉन्च करने का काउंटडाउन शुरू मौनी अमावस्या के महास्नान को लेकर प्रयागराज में उमड़ी भारी भीड़ रेउसा को मिली एक वृहद गोशाला अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ पहुंच गई है योगी जी अमित शाह को भी सिखाएं गैंगस्टर ख़त्म करने का तरीका- अरविन्द केजरीवाल