Bahraich : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव संपन्न, शाम 4 बजे से काउंटिंग जारी

Rupaidiha, Bahraich : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू कर दी गई है। चुनाव कमेटी पूरी सतर्कता के साथ वोटों की गिनती करा रही है।

चुनाव में विभिन्न पदों के लिए हुए मुकाबलों में अध्यक्ष पद पर सबसे अधिक उत्साह देखा गया। सदस्य पद के वोटों की गिनती फिलहाल जारी है। चुनाव कमेटी ने बताया कि काउंटिंग सुचारू रूप से चल रही है और हर राउंड की गिनती के बाद प्रत्याशियों को अपडेट दिया जा रहा है।

अभी तक किसी भी पद का आधिकारिक परिणाम घोषित नहीं हुआ है। काउंटिंग पूरी होने के बाद देर रात तक अंतिम परिणाम आने की संभावना है। प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है तथा सभी की निगाहें मतगणना केंद्र पर टिकी हैं। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी, सभी पदों के परिणामों की तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें