Bahraich : मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण एवं अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित

Bahraich : पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक प्रसारण किया गया। पयागपुर के बसंतपुर स्थित बूथ संख्या 298 पर बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने इस कार्यक्रम को सुना।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शिवभूषण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों को राष्ट्र निर्माण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति और किसानों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दिशा देने वाला बताया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने भारत की मर्यादा को पूरे विश्व में ऊँचा किया है। पूर्व सांसद अछयवरलाल गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए काम किया है और पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाठक, किसान मोर्चा जिला संयोजक सत्य प्रकाश सिंह ‘सत्या’, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि भाजपा ओम प्रकाश यादव और जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अरुण कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में श्रजत सिंह, हाकिम सिंह, प्रधान संतोष सिंह, प्रधान ललित सिंह, सेक्टर संयोजक प्रमोद सिंह, सेक्टर संयोजक ओम प्रकाश सिंह, किसान मोर्चा के शैलेन्द्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद यादव, विशाल सिंह, बूथ प्रमुख सुखद राज सिंह और बाबू सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा की। उन्होंने ‘मन की बात’ में दिए गए संदेशों को अपने जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें