Bahraich : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

Payagpur, Bahraich : थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत कलूई ग्राम में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद के दौरान एक पक्ष ने खेत जोत रहे दूसरे पक्ष पर लाठी–डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। साथ में मौजूद लोग घायल को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पड़ोसी जनपद श्रावस्ती के रहने वाले मनोज चौधरी ने पयागपुर थाना क्षेत्र के कलूई ग्राम में बीते मार्च माह में 40 बीघा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर ग्राम निवासी सुशील मिश्रा अपना दावा जता रहे थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मनोज के भाई मनीष वर्मा, जो कि पूर्व प्रधान भी हैं, अपने अन्य साथियों के साथ खेत जोतने पहुंचे। इसी दौरान सुशील मिश्रा के परिवार से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुशील ने अपने साथियों के साथ हमला कर फायरिंग कर दी, जिससे मनीष घायल हो गए।

साथ में मौजूद लोग घायल को पयागपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल के भाई मनोज ने आरोप लगाया कि विपक्षी जबरन उनके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर हमला किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी : सपा की पीडीए पारिवारिक दल का एलायंस, भाजपा में जमीनी कार्यकर्ता मेरे लिए सर्वोपरि

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें