बहराइच : टॉप-50 में शामिल माफिया गब्बर सिंह पर एक और मुकदमा दर्ज

भास्कर ब्यूरोे

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रदेश के टॉप 50 माफियाओं के लिस्ट में शामिल माफिया गब्बर सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देहात थाना में गब्बर सिंह के खिलाफ गलत तथ्य दिखाकर पासपोर्ट हासिल करने को लेकर एक नया मुकदमा दर्ज हुआ है।

बता दें कि माफिया गब्बर सिंह का पासपोर्ट साल 2017 में बना था। शिकायतर्ता का आरोपर है कि गब्बर सिंह इस फर्जी पासपोर्ट की मदद से बैंकाक की यात्रा कर चुका है। प्रदेश में अलग-अलग गब्बर सिंह पर 60 से अधिक केस दर्ज हैं। शिकायतकर्ता ने अपने व अपने दिव्यांग बच्चे की हत्या की आशंका जताई है।

गब्बर सिंह पर आरोप है कि उसने अरबों की संपत्ति हथियाए जाने के लिए हत्या की थी। इस संबंध में कोतवाली देहात के शिवनगर निवासी सुधा मातानहेलिया ने गब्बर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें