बहराइच : खेत में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने किसान को किया लहूलुहान

बहराइच : मुर्तिहा कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरवा गांव निवासी एक किसान पर खेत में मौजूद तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया।

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज अंतर्गत खैरी गांव निवासी महेश उम्र लगभग 40 वर्ष अपनी फसल बचाने के लिए खेत जा रहे थे, तभी खेत में मौजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महेश के चेहरे, हाथ और पैर में पंजों से गंभीर चोटें आईं।

महेश के शोर मचाने पर आस-पास के किसान लाठी-डंडा लेकर दौड़े और हांका लगाकर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ महेश को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने महेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. थानेदार ने बताया कि महेश की हालत अब खतरे से बाहर है।

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और सुरक्षा के लिए पटाखे वितरित किए।

गौरतलब है कि ककरहा रेंज में तेंदुए का आतंक लगातार बना हुआ है। गौरा पिपरा, महबूबनगर, हसुलिया और चुरवा क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। इसी संबंध में आज ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि अब तक पिंजड़ा नहीं लगाया गया है।

इस विषय पर रेंजर धर्मेंद्र कन्नौजिया ने जल्द पिंजड़ा लगाने की बात कही। वहीं, डीएफओ कतर्नियाघाट सूरज कुमार ने बताया कि आदेश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही क्षेत्र में पिंजड़ा लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


ये भी पढ़ें: गाजियाबाद : चोरी के शक में युवक को दी भीड़ ने तालिबानी सजा

महराजगंज : स्वच्छ भारत मिशन को लगा ताला, छह महीने से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

तारा – वीर ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार थाईलैंड – कंबोडिया सीमा विवाद फिर भडका तेजस्वी के खिलाफ बोल रहे थे विजय सिन्हा, तभी दे दिया जवाब ‘मारो मुझे मारो… दम है तो मारो लाठी…’ पेट्रोल पंप पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल