Bahraich : सरदार पटेल जयंती पर बलहा विधानसभा में भव्य एकता यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

Mihinpurwa, Bahraich : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में बलहा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को भव्य एकता यात्रा निकाली गई इसके माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके सपने साकार करने का संकल्प लिया गया।
मिहींपुरवा नगर पंचायत स्थित मंडी समिति से सोमवार दोपहर एक बजे क्षेत्रीय विधायक सरोज सोनकर के नेतृत्व में एकता यात्रा रवाना हुई। इसमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता प्रधान एनसीसी तथा स्काउट के छात्र तथा बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा मिहींपुरवा बाजार होते हुए जरही रोड से रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

रामलीला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में अवध प्रांत क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना संपूर्ण जीवन देश को एकता के सूत्र में पिरोने में समर्पित किया। देश की स्वतंत्रता के बाद उन्होंने सैकड़ो रियासतों का विलय कर भारत को अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उनका दृढ़ नेतृत्व, संयम और राष्ट्र भावना आज भी प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वीरचंद वर्मा ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बृजेश पांडे ने की क्षेत्रीय विधायक सरोज सोनकर पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गौड़ ने सभा को संबोधित किया इस दौरान जिला महामंत्री नन्हेंलाल लोधी, जिला मंत्री वीर चंद वर्मा , ब्लॉक प्रमुख अभिषेक वर्मा सौरभ, विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया, पूर्व जिला महामंत्री योगेश प्रताप सिंह,सहित भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें