
- जिला कारागार में बने अस्पताल का किया निरीक्षण
- अस्पताल में भर्ती कैदियों से अधिकारियों ने की मुलाकात
- जेल में बंद कैदियों की जेल अधीक्षक से ली जानकारी
Baghpat : गुरुवार कों जिला जज मनोज कुमार और डीएम अस्मिता लाल एसपी सूरज कुमार राय ने जिला जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस मौके पर जेल में बंद कैदियों के अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया।बागपत जिला जज, डीएम और एसपी ने जेल प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का मूल्यांकन किया तथा आवश्यक निर्देश जारी किए।इस निरीक्षण का उद्देश्य जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली, बंदियों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था तथा सुविधाओं का आकलन करना रहा।जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए और निरीक्षण के दौरान जिला जज ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, रसोईघर, अस्पताल कक्ष और कारागार परिसर का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कैदियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के निस्तारण हेतु उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

सभी जेलकर्मियों को स्पष्ट निर्देश
जिला जज मनोज कुमार ने सभी जेलकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक बंदी के मानवाधिकारों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कैदी को विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ समन्वय कर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाए। बीमार बंदियों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और उचित उपचार व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।
जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य को दिए गए सुझाव
निरीक्षण दल ने जेल परिसर की साफ–सफाई, भोजन व्यवस्था और अनुशासन व्यवस्था की भी समीक्षा की। जिला जज एवं अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि आवश्यकतानुसार सुधार संबंधी सुझाव जेल अधीक्षक को दिए गए हैं।










