Baghpat : पुराने कस्बे में देव स्थल खंडित, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Baghpat : मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराने कस्बे में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, कस्बे में स्थित एक देव स्थल में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की।

सुबह जब लोगों ने देव स्थल को खंडित अवस्था में देखा, तो वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में रात के समय गश्त नहीं की जाती, जिसकी वजह से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने इस घटना को आस्था पर हमला बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग दोहराई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और तोड़े गए देव स्थल को सही कराने की व्यवस्था की।

कोतवाली प्रभारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें